फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्यूम पाइप में तेंदुआ घुसने की सूचना पर जुटी भीड़, निकली जंगली बिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के ऐंचोली के समीप ह्यूम पाइप में तेंदुआ घुसने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शोर मचाने पर जब वह पाइप से बाहर निकला तो जंगली बिल्ली थी। इससे वन विभाग के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन


ऐंचोली के पास जल संस्थान के स्टोर के पास ह्यूम पाइप रखे गए हैं। मंगलवार सुबह किसी व्यक्ति ने एक तेंदुए के इसमें घुसने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने काफी प्रयास किए लेकिन वह बाहर नहीं निकला।

लगभग तीन घंटे बाद जब वह पाइप से बाहर निकला तो जंगली बिल्ली था। इसके बाद वह वहां पर भीड़ देखकर जंगल की ओर भाग गया। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी ने बताया कि किसी ने ह्यूम पाइप में तेंदुए के घुसने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि वह तेंदुआ नहीं बल्कि जंगली बिल्ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें