फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल मुद्दे पर युकां ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राफेल विमान खरीद की जेपीसी से जांच नहीं कराने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
विज्ञापन


युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में गांधी चौक पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने कहा कि राफेल विमान खरीद में केंद्र सरकार ने घपलेबाजी की है। कहा कि यदि केंद्र सरकार इस मामले में पाकसाफ है तो जेपीसी की जांच से क्यों डर रही है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस मामले में देश की जनता को गुमराह किया है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि राफेल विमान खरीद की जांच जेपीसी से नहीं हुई तो युवक कांग्रेस आंदोलन छेड़ेगी। पुतला फूंकने वालों में शुभम बिष्ट, दीपक जोशी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष जितेंद्र भंडारी, करन सिंह, प्रकाश देवली, संतोष कुमार, आनंद धामी, महेंद्र नाथ, महेश धामी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्ता हेलीकॉप्टर डील पर भी बोले कांग्रेस
पिथौरागढ़। भाजपा के जिला महामंत्री गिरीश जोशी ने प्रधानमंत्री के पुतला फूंकने पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। कहा है कि कांग्रेस को राफेल मुद्दे पर सुप्रीमकोर्ट ने झटका दिया है। कांग्रेस को अगस्ता हेलीकॉप्टर डील पर बोलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें