फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ शहर के 400 लैंडलाइन फोन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के 400 से अधिक लैंडलाइन फोन एक सप्ताह से खराब चल रहे हैं। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने व्यवस्था में शीघ्र सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ नगर में बीएसएनएल के 1400 लैंडलाइन फोन कनेक्शन हैं। इनमें से ज्यादातर नंबर सरकारी विभागों और व्यापारियों के पास हैं। इन दिनों पिथौरागढ़ दूरसंचार विभाग के एक्सचेंज को सीडॉट सुविधा से अपग्रेट करने का काम चल रहा है। इसके तहत एक्सचेंज को एनजीएन (नेक्स जेनरेशन) की सुविधा से जोड़ा जा रहा है। विगत 26 दिसंबर से फोन लाइन को इस सुविधा से जोड़ने के बाद लगभग 400 फोन काम नहीं कर रहे हैं।

एक्सचेंज में आई दिक्कत से जिला अस्पताल, कलक्ट्रेट और विकास भवन के कई नंबर एवं नेट ने काम करना बंद कर दिया है। एक्सचेंज में रोज ब्राडबैंड एवं बेसिक फोन के काम नहीं करने की शिकायतें आ रही हैं। विभाग के अधिकारी रोज उपभोक्ताओं को व्यवस्था में सुधार होने का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन


वड्डा जाजरदेवल के भी दर्जनों फोन खराब
पिथौरागढ़। नगर के समीप वड्डा में 175 लैंडलाइन फोन हैं। इसमें से वर्तमान में 30 कनेक्शन काम नहीं कर रहे हैं। जाजरदेवल में 100 उपभोक्ता हैं। यहां के भी अधिकतर बेसिक फोन काम नहीं करने से ब्राडबैंड काम नहीं कर रहा है।

एक्सचेंज का विस्तार कर एनजीएन सुविधा से जोड़ा जा रहा है। इससे कुछ नंबर काम नहीं कर रहे हैं। विभाग के पास नंबर बंद होने की शिकायत मिलने पर नंबरों को दोबारा से जोड़ा जा रहा है। -एचएस मारकाना, उपमंडलीय अभियंता, दूरसंचार विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें