झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लॉक के न्याय पंचायत भाटीगांव में चल रहे खेल महाकुंभ का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में विजेता सभी 5-5 प्रतिभागी ब्लॉक प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए।
प्रांतीय युवा कल्याण एवं रक्षक दल के तत्वावधान में आयोजित कुंभ का समापन प्रधानाचार्य जीआईसी पत्थरखानी केसी जोशी ने किया। प्रतियोगिता में संकुल स्तर पर अंडर-14 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 100, 400 मीटर दौड़ के साथ ही कबड्डी, लंबी कूद, गोला क्षेपण और खो-खो प्रतियोगिताएं हुई।
समापन में एथलीट प्रकाश बेलाल, गिरीश प्रसाद, खड़क राम, चंद्रमोहन, ललित जोशी, भूपाल ग्वासीकोटी, गोकेश पंत, महिमन जोशी, ललित उप्रेती, प्रभा वर्मा, जानकी गोबाड़ी, मुन्नी नयाल मौजूद थे।
झौलखेत में खेल आज से
झूलाघाट। राइंका पीपलकोट के संयोजन में न्याय पंचायत खेल महाकुंभ का आयोजन झौलखेत मैदान में शुक्रवार से होगा। नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य बीसी शर्मा ने बताया खेलों में एक जनवरी 2005 के बाद जन्मे सभी स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं।