फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड के विकास को पालिकाध्यक्ष से मिले धनौड़ावासी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर पालिका में इस बार से शामिल हुए धनौड़ा वार्ड के लोगों ने पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पथ प्रकाश व्यवस्था, पेयजल स्रोतों की मरम्मत करने की मांगें उठाई।
विज्ञापन


वार्ड सभासद दिनेश कापड़ी के नेतृत्व में धनौड़ा, नेड़ा और बास्ते के लोगों ने पालिकाध्यक्ष रावत को बताया कि उनका क्षेत्र इसी बार से पालिका में शामिल हुआ है। वार्ड में रास्तों, पानी की निकासी, पथ प्रकाश व्यवस्था आदि की दिक्कत है। उन्होंने वार्ड में विकास कार्यों को वरीयता देते हुए समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठाई।

पालिकाध्यक्ष ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर संजय शर्मा, मनोज शाही, जनार्दन शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, कौस्तुभानंद शर्मा, गणेश दत्त शर्मा, सुनील शर्मा, जगदीश चंद्र शर्मा, नंदकिशोर, शिवशंकर शर्मा, कैलाश वस्त्याल, शांति प्रसाद शर्मा, कैलाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें