फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में पड़ने लगी है कड़ाके की ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से मुनस्यारी सहित आसपास के स्थानों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए यहां लोग सुबह-शाम अलाव जला रहे हैं।
विज्ञापन


मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग और राजरंभा, खलियाटॉप, कालामुनि और अन्य चोटियों में हिमपात के बाद पिछले दो तीन दिनों से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। बर्फबारी के बाद क्षेत्र के तापमान में भारी गिरावट आई है। बर्फबारी से जिले के अन्य स्थानों में भी पारा काफी लुढ़क गया है।

सुबह और शाम के समय जिला मुख्यालय में भी अधिकतम तापमान सात और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार को मौसम सामान्य रहा। उच्च हिमालयी क्षेत्र सहित कुछ अन्य हिस्सों में दोपहर बाद हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें