पिथौरागढ़। वन विभाग ने वन्यजीवों के हमले से हुए नुकसान पर 5.76 लाख रुपये का मुआवजा प्रभावितों को बांटा।
वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने दो घायलों के साथ ही 40 पशु स्वामियों को मुआवजे की धनराशि दी।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, प्रभागीय वनाधिकारी विनय भार्गव, महेंद्र लुंठी, कृपाल वल्दिया, गणेश भंडारी, नरेश जोशी आदि थे। संचालन वन दरोगा ललित प्रसाद पंत ने किया।
वन विश्राम भवन के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास
पिथौरागढ़। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने वन विश्राम भवन के जीर्णोद्धार, विस्तारीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि वन विश्राम भवन के विस्तारीकरण के बाद जनप्रतिनिधियों, उच्चाधिकारियों और सैलानियों को रात्रि विश्राम की बेहतर सुविधा मिलेगी। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. विनय भार्गव आदि मौजूद थे।