फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोड़ में रखी गायों की उचित व्यवस्था करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शहर के पशु प्रेमियों ने नगरपालिका के खोड़ में रखी गायों की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। पशु प्रेमी शिव दत्त भट्ट, रिया बनकोटी के नेतृत्व में हुई बैठक में पशु प्रेमियों ने कहा कि नगरपालिका के खोड़ में पिछले 8 महीने से 12 गाय और बछड़े रखे गए हैं। जिनमें से आधे जानवर घायल हैं। खोड़ की छत टपकती है।
विज्ञापन


खोड़ के अंदर गड्ढे हो गए हैं, जिससे हर समय कीचड़ जमा रहता है। इन लावारिस जानवरों की स्थिति काफी दयनीय है। इन लोगों ने गायों का दोहन करने के बाद सड़क में छोड़ने वाले तत्वों की निंदा की। कहा कि इन लोगों को हिंदु कहलाने का हक नहीं है। गायों को आवारा छोड़ने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बैठक में धीरज वर्मा, खुरशीद अहमद, विनोद बिष्ट, नवीन तिवारी, नंदू बिष्ट, दीवान सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें