फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त भोजन के शिकार 11 और पहुंचे अस्पताल

Mon, 03 Dec 2018 11:13 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
बेड़ीनाग में अस्पताल में भर्ती मरीजों का हलाचाल जानते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर के बास्ती गांव में शादी समारोह में विषाक्त भोजन के सेवन से बीमार हुए नौ मरीजों को बेड़ीनाग से पिथौरागढ़ अस्पताल भेजा गया है। इनमें तीन मरीज डिस्चार्ज होने के बाद दोबारा अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं बागेश्वर के कांडा अस्पताल में भी दो महिलाएं भर्ती हुई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। उधर सीएचसी कपकोट के डाक्टरों के मुताबिक विषाक्त भोजन से प्रभावित गडेरा गांव की स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। हालांकि एक 14 वर्षीय बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बेड़ीनाग अस्पताल में मरीजों की अधिक संख्या और सीमित सुविधाएं होने के कारण वहां से नौ मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। रविवार की देर शाम अभिषेक 17 वर्ष, दया 12, पवन 12, शोभा देवी 30, गीता 25, दीपा 35, खिमुली देवी 40, रेवती देवी 38, पदम सिंह 64 वर्ष एंबुलेंस से पिथौरागढ़ लाए गए। इन सभी मरीजों का फिजीशियन डॉ. महेश चंद रजवार और सुंदर सिंह कुंवर ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बेड़ीनाग से कुछ और मरीजों के यहां पहुंचने की संभावना है।

कांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. समीउन्नैसा ने बताया कि पुष्पा (24) पुत्री दरबान सिंह को उपचार के बाद रविवार को डिस्चार्ज कर दिया था। सोमवार को दोबारा तबियत खराब होने पर उसे अस्पताल लाया गया, जबकि चंपा देवी पत्नी दरबान सिंह को भी बेचैनी और कमजोरी महसूस होने पर उसे भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। सीएचसी कपकोट के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत के अनुसार गडेेरा गांव में स्थिति अब सामान्य हो गई है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान और अन्य लोगों से कहा गया है कि यदि कोई ग्रामीण फिर बीमार पड़े तो तत्काल इसकी सूचना दी जाए ताकि वहां टीम भेजी जा सके। बताया कि बेड़ीनाग अस्पताल में भर्ती बास्ती गांव की नेहा को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। सोमवार को सुबह फिर से उसकी तबियत बिगड़ने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया कि गांव में आज डॉ. केपी वर्मा और फार्मासिस्ट रमेश गोस्वामी ड्यूटी पर हैं। टीम के पास पर्याप्त मात्रा में दवाइयां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें