फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग/गंगोलीहाट। खेल दिवस पर न्यू बियरशिवा स्कूल की जीआईसी शाखा में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। प्री केेजी एवं केजी के बच्चों ने म्यूजिकल चेयर रेस और जलेबी रेस में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


विद्यालय के निदेशक भुवन भाकुनी और प्रधानाचार्या मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि एक सप्ताह तक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताएं की जाएंगी। बेड़ीनाग में मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस पर पीजी कॉलेज के बीएड विभाग द्वारा भारतीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के साथ मिलकर खेलों का आयोजन किया गया। हैंडबाल और बैडमिंटन प्रमुख खेल रहे। प्राचार्य डॉ.डीके पांडेय ने कहा कि आज खेलों में बेहतर कॅरियर की संभावना है। इस दौरान बीएड विभाग के प्रवक्ता योगेश चंद्र जोशी आदि थे।

रेनेसां नर्सरी स्कूल गंगोलीहाट में दौड़, कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिता हुई। खेल प्रभारी गणेश भंडारी की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। प्रधानाचार्य त्रिभुवन रावल, व्यवस्थापक भावना पंत ने विद्यार्थियों के खेल कौशल की सराहना की। बताया कि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार समारोह पूर्वक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें