पिथौरागढ़। ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुमौड़ में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिमल्टी ने प्रदेश की मेरिट सूची में 11वां स्थान एवं जिले में प्रथम स्थान करने वाले निशांत जोशी, 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मानसी जोशी, स्वाति कांडपाल, अभिषेक बिष्ट, अजय गोस्वामी, दीपक परगाई, ईश्वर ठगुन्ना को शील्ड देकर सम्मानित किया। इंटर बोर्ड परीक्षा में टॉपर कमला बोहरा, शुभम आर्या, दीक्षा भट्ट, विरेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया। सीईओ ने सिमल्टी ने उम्मीद जताई कि ज्ञानदीप स्कूल ने जिले व राज्य में जो स्थान बनाया है उसे छात्र-छात्राएं भविष्य में भी बरकरार रखेंगे। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट दिनेश जोशी ने कहा कि बच्चों में संस्कार, संस्कृति और संगीत का बड़ा प्रभाव पड़ता है।
इस मौके छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। संचालन शिक्षिका विमला श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर रेडक्रास सोसायटी के सचिव ललित पंत, अभिभावक संघ के अध्यक्ष शेर सिंह रौतेला, राजेंद्र जोशी, पंकज राज, सुनील बिष्ट, संजय फर्त्याल, प्रेम मंडल, पीयूष जोशी, अनिता, कमला जोशी, लता बराल, रेखा, कमला भट्ट, निधि विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।