फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क कार्यक्रम के तहत घर-घर पहुंचे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/डीडीहाट। मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पिथौरागढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों से संपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। समर्थन के लिए संपर्क कार्यक्रम के तहत संपर्क करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, महामंत्री गिरीश जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


साफ नीयत सही विकास कार्यक्रम के तहत डीडीहाट मंडल में भाजयुमो के जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री रवि पाल ने कार्यकर्ताओं को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि 11 जून को बाइक रैली निकाली जाएगी। मंडल अध्यक्ष मनोज शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चार सालों में एक स्वच्छ और साफ सुथरा कार्य किया। जिला महामंत्री शुभम चंद ने भी विचार रखे।

जिला मंत्री संजय चुफाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रवि कन्याल, मंडल महामंत्री आनंद चौहान, सौरभ शाह, आईटी सेल अध्यक्ष हरीश मेहरा, मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, अशोक चंद, गौरव, लोकेश, प्रदीप, शेखर, भूपेश आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन


11 जून को बाइक रैली निकालेगा युवा मोर्चा
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को भाजयुमो की बैठक में तय किय गया 11 जून को मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर गंगोलीहाट विधानसभा में बाइक रैली निकाली जाएगी। मुख्य अतिथि प्रदेेश महामंत्री रविपाल एवं जिला प्रभारी पिथौरागढ़ थे। इस मौके पर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष बेड़ीनाग इंद्र सिंह धानिक को बाइक रैली के लिए संयोजक बनाया गया। बैठक में जिला मंत्री अभिषेक बनकोटी, नंदन बाफिला, मनीष पंत, हरीश कोरंगा, मंजुल, पंकज रावत, गोल्डी खड़ायत, पंकज बाफिला, नवीन भट्ट, महेश कार्की आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें