फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोर्खाली सुधार सभा को मिलेगी आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गोर्खाली सुधार सभा को आर्थिक मदद मिलेगी। इसके तहत गोर्खाली समुदाय के ओबीसी कोटे से नौकरी पाने वाले युवा सभा को वेतन का एक हिस्सा देंगे। इस धनराशि से समुदाय के कल्याण के कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन


रविवार को एक होटल में आयोजित गोर्खाली सुधार सभा की बैठक में इस संबंध में आम सहमति से प्रस्ताव पास हो गया है। तय हुआ कि नौकरी कर रहे युवा सभा को आर्थिक मदद करेंगे। सभा के अध्यक्ष भूपाल चंद ने समुदाय के उत्थान के लिए संचालित कार्यक्रमों के बारे में बताया। साथ ही गोरखा समुदाय के बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में मिलने वाले आरक्षण की जानकारी दी।

बैठक में 2017-18 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सभा के उपाध्यक्ष रमेश मल्ल, संरक्षक आन सिंह राना, मानवाधिकार सदस्य किशन चंद, मीडिया प्रभारी नरेंद्र चंद, ईश्वर चंद, नारायन चंद, दानी चंद, हयात चंद, बीएस मल्ल, कुंडल गुरुंग, ललित चंद, गोविंद चंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें