फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ग्राम पंचायतों में लगेंगी स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अब राज्य वित्त मद से ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। राज्य वित्त मद से रास्तों का निर्माण कम से कम किया जाएगा। रास्तों का निर्माण मनरेगा मद से होगा।

ग्राम प्रधान किशन राम की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत खोलियागांव में हुई खुली बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शेर सिंह ऐरी ने बताया कि राज्य वित्त मद से इसी वित्तीय वर्ष से ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। अब हर साल राज्य वित्त मद से ग्राम पंचायत की पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए धन मिलेगा। रास्तों का निर्माण मनरेगा मद से होगा। ग्राम विकास अधिकारी नवीन तिवारी ने बताया कि मनरेगा के तहत गाय सेट और बकरीबाड़े बनेंगे, सिंचाई के लिए गूलों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में गायसेट, बकरीबाड़े के बाड़े के साथ ही शौचालय विहीन लोगों की सूची बनाई गई। बीपीएल के लिए लोगों परिवारों का चयन किया। कहा कि जल्द ही लोगों को गाय सेट, बकरीबाड़े, शौचालय के लिए आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। बैठक में लोगों ने समाज कल्याण विभाग की वृद्धा, विधवा आदि पेंशन न मिलने का मामला उठाया। कहा कि किसी को तीन महीने से किसी को छह महीने से पेंशन नहीं मिली है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने बताया कि बजट न मिलने से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है, जल्द ही पेंशन का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें