फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ महाविद्यालय में प्राध्यापकों के पद रिक्त होने, अंकतालिकाएं समय पर न मिलने समेत तमाम मुद्दों को लेकर छात्र, छात्राओं ने कुमाऊं विश्व विद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

महाविद्यालय में प्रदर्शन के बाद हुई सभा में छात्रसंघ आरटीआई सेल के किशोर कुमार ने कहा कि प्राध्यापकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मार्च से पढ़ाई शुरू हुई है। इस लिहाज से मई में पढ़ाई के तीन ही महीने पूरे होते हैं। परीक्षाएं 15 मई से न कराकर 15 जून से कराई जानी चाहिए। 15 मई तक पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाएगा। दीपक प्रसाद लोहिया ने कहा कि कई छात्र, छात्राओं की अंकतालिकाएं महाविद्यालय में नहीं पहुंची हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने आरटीआई से मांगी गई सूचना में बताया है कि अंकतालिकाएं महाविद्यालय को भेज दी गई हैं, महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि अंकतालिकाएं नहीं पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लापरवाही का असर विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ रहा है। छात्रों का कहना था कि महाविद्यालय का काम परीक्षा फार्म भरवाना और परीक्षा कराने तक सीमित हो गया है। प्रदर्शन करने वालों दीपक लोहिया, अंशु आंबेडकर, महेंद्र सिंह रावत, राहुल कुमार, विनीता जोशी, स्वाति, सुदीक्षा, रेनू, आरती कल्पासी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें