फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुकसान की भरपाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। डीडीहाट ब्लाक के कई गांवों में शुक्रवार की शाम हुई ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा की ओर से राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि ओलावृष्टि से विकास खंड के दर्जनों गांवों के किसानों की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है। किसानों की साल भर की मेहनत बर्बाद हो गई है। कई किसानों ने सहकारी विभाग से ऋण लेकर खेती की थी। ओलावृष्टि ने किसानों की सारी मेहनत में पानी फेर दिया हैं। उन्होंने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें