फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदादेवी का डोला 17 को मुनस्यारी पहुंचेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ में 19 फरवरी से शुरू होने वाले वसंतोत्सव में शामिल होने वाला नंदादेवी का डोला 17 फरवरी को सुरिंग गांव से चलकर मुनस्यारी बाजार पहुंचेगा। मुनस्यारी बाजार में डोले की पूजा होगी और प्रसाद वितरण किया जाएगा। अगले दिन डोला तल्ला जोहार होते हुए पिथौरागढ़ रवाना होगा। डोला यात्रा की तैयारी के लिए बुधवार को नया बस्ती, घोरपट्टा और बुंगा गांव में बैठक हुई। डोले के स्वागत के लिए देवेंद्र सिंह देवा को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन


डोला 17 फरवरी की सुबह सुरिंग से चलकर जैंती, नानासैम, उल्का मंदिर होते हुए मुनस्यारी बस स्टेशन के पास शिव मंदिर में पहुंचेगा। उस दिन डोला मुनस्यारी में ही रहेगा। वसंतोत्सव उपसमिति के सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि 18 फरवरी को डोला बिर्थी, तेजम, क्वीटी, नाचनी, थल होते हुए पिथौरागढ़ के लिए निकलेगा।

18 फरवरी की शाम डोला पिथौरागढ़ पहुंचेगा, ताकि 19 फरवरी की सुबह से शुरू होने वाले वसंतोत्सव में शामिल हो सके। सभी स्थानों पर डोले का स्वागत होगा। नंदादेवी का डोला पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। वसंतोत्सव 24 फरवरी तक चलेगा। इसमें जिले के सभी प्रमुख लोक देवताओं के डोले शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें