मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी तहसील के धूरातोली गांव निवासी हवलदार दुर्योधन सिंह नेगी ने दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खेली गई प्रथम इंडिया इंटरनेशनल बाक्सिंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के बाक्सर को हराकर कांस्य पदक जीता है।
प्रतियोगिता 28 जनवरी से एक फरवरी तक हुई। उन्होंने प्रथम मुकाबले में फिलीपींस के बाक्सर को, क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया को हराया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है।