फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध के नाम पर जनता का मानसिक शोषण बंद करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने पंचेश्वर बांध प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर बांध प्रभावितों की राय जानी। उन्होंने जनता को बांध के विरोध में बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार को बांध के नाम पर जनता का मानसिक शोषण बंद करना चाहिए।
विज्ञापन

जोशी ने हिमतड़, जाजरचिंगरी, पाटी पल्चौड़ा, सल्ला, सेल, तड़ेमिया गांवों का भ्रमण कर डूब क्षेत्र में आने वाले लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा बांध को लेकर लोग संक्षय में हैं। मुआवजा, हक-हकूक, सांस्कृतिक विरासत, वन पंचायत जिनको सदियों से ग्रामीणों ने संवारा है, उसका क्या होगा, आने वाली पीढ़ी का भविष्य क्या होगा, इसको लेकर लोग चिंता में हैं। कहा डूब क्षेत्र में आने वाले गांवों की जनता बांध के विरोध में है। कहा कि सरकार प्रभावितों का विस्थापन भी करती है तो आधे से भी कम लोगों को ही इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने सरकार पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत जिले के 134 गांवों को ही पूर्ण प्रभावित मानती है, होगा भी तो इन्हीं गांवों का विस्थापन होगा।
कांग्रेस मुख्य प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सबसे पहले पुनर्वास नीति बनानी चाहिए थी। पुनर्वास नीति तय नहीं है, ऐसे में बांध की बात बेमानी के सिवा और कुछ नहीं है। सरकार को मकान के बदले मकान, जमीन के बदले जमीन देने के साथ ही बेनाप भूमि पर अपना रुख साफ करना चाहिए। भ्रमण में विपिन जोशी, दीपक जोशी, पूरन सिंह, दीपक मल्ल, सुभाष चंद, धनी चंद, पप्पू चंद, मिलाप राम, विजय राम, अर्जुन सिंह, सोबी चंद, भीम सिंह राणा, सल्ला के प्रधान मनीष राम, वजीर सिंह, केशर सिंह, महेश सुतेड़ी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें