फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी मेले में सरकारी विभागों के 40 स्टाल लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। काली एवं गोरी के संगम पर जौलजीबी में 14 नवंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक और व्यापारिक मेले में इस बार सरकारी विभागों के 40 स्टाल लगेंगे। पिछले साल तक यह संख्या 20 होती थी। इस बार सिडकुल, कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर, हिमाचल प्रदेश के स्टाल भी यहां नजर आएंगे। इसके अलावा जिला स्तर के सभी विभाग अपने स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इस साल 250 अस्थायी दुकानें मेला स्थल पर लगेंगी। उनका आवंटन शुक्रवार से शुरू हो गया है। 13 नवंबर तक सरकारी विभागों के स्टाल और अस्थायी दुकानें तैयार हो जाएंगी।
विज्ञापन


तहसीलदार आईबी मल्ल ने शुक्रवार को जौलजीबी पहुंचकर दुकानों और स्टालों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की। अस्थायी दुकानों के लिए व्यापारियों को निर्धारित जगह दी जाएगी। उसी जगह पर वह सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए दुकान का ढांचा खड़ा करेंगे। दुकानदारों को आग से बचाव के उपाय करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। होटल और रेडीमेड कपड़ों की दुकान को एक-दूसरे सटाकर नहीं खोला जाएगा।

मेला स्थल महाकाली के किनारे स्थित मैदान में रहेगा। वहां पर स्थायी सांस्कृतिक मंच का निर्माण 2015 में हो गया था। इसी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। तहसीलदार ने बताया कि मेले में बेहतरीन सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। उद्घाटन के दिन 14 नवंबर को कस्बे में सांस्कृतिक झांकी निकलेगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। नेपाल के लोग भी बड़ी संख्या में मेला देखने आते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आने की उम्मीद
जौलजीबी मेले के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम एक-दो दिन में पहुंच जाएगा। देहरादून में मुख्यमंत्री से मिलकर लौटीं जौलजीबी की समाजसेवी लीला बनंग्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मेले के उद्घाटन पर आने की सहमति जताई है।

13 की शाम तक पुलिस बल पहुंच जाएगा
जौलजीबी मेले में शांति व्यवस्था के लिए जिले के विभिन्न थानों का पुलिस बल 13 नवंबर की शाम तक जौलजीबी पहुंच जाएगा। पुलिस मेले में अवैध शराब की बिक्री रोकने, आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात सुधार पर ध्यान देगी। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने जौलजीबी मेले में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें