फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवसिंह मैदान में शरदोत्सव कराने पर खिलाड़ी सहमत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अब तक देवसिंह मैदान में शरदोत्सव के आयोजन का विरोध कर रहे खिलाड़ियों ने शनिवार को पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती से हुई वार्ता के बाद अपनी सहमति जता दी है।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि शरदोत्सव के बाद देवसिंह मैदान में फिर से सुधारीकरण का काम किया जाएगा और मैदान को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। खिलाड़ियों ने पहले यह कहकर देवसिंह मैदान में शरदोत्सव कराने का विरोध किया था कि इससे मैदान को नुकसान पहुंचेगा और भविष्य में खेलों के आयोजन में दिक्कत आएगी।

फुटबाल खिलाड़ी ऋषेंद्र महर और अधिवक्ता संस्था के महासचिव अजय बोहरा के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष से मिलने गए खिलाड़ियों ने कहा कि सांस्कृतिक संगठनों और नगर की जनता की भावना का ख्याल रखते हुए वह देवसिंह मैदान में शरदोत्सव कराने पर सहमत हैं, लेकिन शर्त यही है कि बाद में पालिका को खेल मैदान का सुधारीकरण करना होगा। खिलाड़ियों ने आयोजन में पूरा सहयोग देने का वचन भी दिया।
विज्ञापन


खिलाड़ी बबीता बिष्ट, ललित धानिक आदि ने भी शरदोत्सव के आयोजन में सहमति व्यक्त की। इस दौरान संजय रावत, अमित कुमार, अकरम खान, मनोज ऐर, मनोज वल्दिया, योगेंद्र मेहता, प्रेम सिंह, मनोज रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें