फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निखिलेश, गौरव, आरती ने स्वर्ण, ह्रतिक ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम छत्तीसगढ़ में छह से 10 सितंबर तक हुई किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निखिलेश्वर चिल्ड्रंस एकेडमी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण, एक कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मण सिंह मेहरा ने बताया कि वाको इंडिया नेशनल संघ की पहल पर आयोजित प्रतियोगिता में निखिलेश सिंह मेहरा, गौरव दानू ने स्वर्ण, हृतिक वर्मा ने कांस्य पदक जीता है। बताया कि देहरादून में आयोजित राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा आरती गोस्वामी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। प्रधानाचार्य ममता सिंह ने कहा कि विद्यालय खिलाड़ियों को भविष्य में भी हरसंभव मदद देने का प्रयास करेगा। खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधक लक्ष्मण सिंह मेहरा, ललित सिंह मेहरा, प्रधानाचार्य ममता सिंह समेत सभी शिक्षकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें