फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख प्रकरण पर कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला के कांग्रेसी ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा पर सीधा हमला शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने भाजपा का पुतला फूंका और पंचायती संस्थाओं में अस्थिरता का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। कांग्रेस के पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि भाजपा छह माह बाद भी विकास का रोडमैप तो तैयार नहीं कर पाई, लेकिन वह राज्य में अस्थिरता का माहौल खड़ा करने लगी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख के मामले में जिस तरह भाजपा के बड़े नेता रुचि ले रहे हैं, उससे साफ जाहिर है कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य कुर्सी को हथियाना है और वह इसके लिए लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने में भी नहीं हिचकती। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि भाजपा के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को षड्यंत्र के सहारे खत्म करने की कोशिश करती है।

युवक कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य दीपक लुंठी ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने वाली सरकार का असली चेहरा अब सामने आ गया है। पुतला दहन के समय कांग्रेस नेता हरीश उपाध्याय, चंद्रशेखर महर, हयात चंद, कांग्रेस प्रवक्ता खीमराज जोशी, भुवन पांडे, दीपक तिवारी, पवन पाटनी, नीतेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें