फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिरकिला में कैंपर वाहन खाई में गिरा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। तवाघाट-छिरकिला मार्ग पर बुधवार रात महेंद्रा कैंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को मामूली चोट आई है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने आधी रात के बाद करीब डेढ़ बजे खाई से शव और घायलों को बाहर निकाला। जिलाधिकारी सी रविशंकर के निर्देश पर शव का बृहस्पतिवार को धारचूला में ही पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन


एसडीएम आरके पांडे ने बताया कि छिरकिला से तवाघाट की तरफ आ रहा महेंद्रा कैंपर वाहन (यूके 05 टीए-1069) बुधवार रात छिरकिला से थोड़ा आगे एक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक हरीश कुंवर निवासी गलाती ने बताया कि वाहन के पिछले टायर पर पहाड़ी से गिरा पत्थर लग गया और वाहन असंतुलित होकर करीब 100 मीटर नीचे धौलीगंगा के किनारे पहुंच गया। नदी के किनारे गिरते ही वाहन तीन हिस्सों में बंट गया। आशंका जताई जा रही है कि वाहन में रात के समय अवैध रूप से रेत लाया जा रहा था।

इस घटना में फुलतड़ी (धारचूला) निवासी राजेंद्र खत्री (30) पुत्र चंद्र सिंह खत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांगू निवासी सावन कुमार (20) पुत्र बहादुर राम गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को मामूली चोट आई है। वाहन में यह तीनों ही सवार थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डा. प्रियंका गर्ब्याल ने घायल का इलाज किया। जिला मुख्यालय से पहुंचे डा. नरेंद्र शर्मा और दर्शन लाल ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसडीएम ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की अलग से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें