फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिन कर्मचारियों को अभी सरकारी सेवा में पांच वर्ष से कम समय हो रहा है, उनका इन दिनों यहां प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी नैनीताल के निर्देश पर प्रशिक्षण चल रहा है। रविवार को प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। कुल 11 यूनिट रक्त कर्मचारियों की ओर से दिया गया। अन्य कर्मचारियों का नाम रक्तदाताओं की सूची में दर्ज किया गया।
विज्ञापन


राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पंचायतीराज विभाग में कार्यरत नए कर्मचारियों ने प्रशिक्षण के दौरान ही रक्तदान की इच्छा जताई थी। नोडल अधिकारी सुनित रावत ने कर्मचारियों के इस प्रयास की सराहना की। जिला अस्पताल के रक्तकोष प्रभारी डा. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि 11 कर्मचारियों ने रक्तदान किया, जबकि दस कर्मचारियों का नाम रक्तदाता सूची में दर्ज किया गया।

डा. शर्मा ने रक्तदान करने वाले कर्मचारियों को प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान रक्तकोष विभाग के तकनीशियन नरेंद्र नगरकोटी, नैनीसैनी हाइस्कूल के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें