फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र में अब पड़ने लगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। गुंजी से आगे कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर अब तापमान में गिरावट आने लगी है। रविवार की सुबह लिपुलेख दर्रा पार कर भारतीय क्षेत्र में आए 9वें दल के सदस्यों और तिब्बत में प्रवेश करने वाले 11वें दल के सदस्यों को नाभीढांग से लेकर लिपुलेख तक कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। लिपुलेख दर्रे में सितंबर प्रथम सप्ताह में हिमपात हो जाता है।
विज्ञापन


कैलाश मानसरोवर यात्रा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश यात्रियों के 9वें दल के सदस्यों ने रविवार सुबह 7.10 पर लिपुलेख दर्रा पार किया। यह दल गुंजी पहुंच गया है। 11वें दल के सदस्य रविवार को तकलाकोट में रुके हैं। यात्रियों का दसवां दल तिब्बत के ज्योग्ज्यूबू नामक स्थान पर है। कैलाश पर्वत के दर्शन करने जा रहे 12वें दल के सदस्य रविवार को गाला से बूंदी पहुंच गए हैं।

सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि पैदल यात्रा मार्ग पर बूंदी तक बारिश हो रही है। उससे आगे मौसम सुहावना बना है, लेकिन गुंजी से आगे हिमालयी क्षेत्र में ठंड बढ़ने लगी है। सिर्खा से बूंदी तक तैनात रेस्क्यू टीम को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें