फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह तक अफसरों, कर्मियों के अवकाश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मानसून सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर 30 सितंबर तक रोक लगा दी है। यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी को विशेष परिस्थिति में अवकाश की जरूरत पड़ेगी तो उसे अपने विभागाध्यक्ष के साथ-साथ जिलाधिकारी से भी अनुमति लेनी पड़ेगी। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने सभी विभागों के अधिकारियों को इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि मानसून सीजन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ज्यादा अलर्ट होकर काम करना पड़ेगा। इस बार सूचना तंत्र को मजबूत करने पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। सड़कों के बंद होने, भूकटाव, आपदा की स्थिति में तत्काल जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि प्रशासन ने अपने स्तर से सारी तैयारी कर ली है, लेकिन यदि दुर्भाग्य से कहीं पर आपदा आती है तो उससे निपटने के लिए सरकारी तंत्र को मुस्तैद रहना होगा।

उन्होंने कहा कि सभी तहसीलदार, एसडीएम और राजस्वकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में बने रहेंगे। किसी को भी बिना अनुमति स्टेशन छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र को सक्रिय किया गया है। उसमें 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। डीएम खुद भी समय-समय पर नियंत्रण कक्ष की चेकिंग करेंगे। आपदा नियंत्रण कक्ष में जरूरत पड़ने पर और कर्मचारी बढ़ाए जाएंगे। इस समय वहां पर 14 कर्मचारी तैनात हैं।
विज्ञापन


एक हफ्ते तक जारी रहेगी मध्यम स्तर की बारिश
पिथौरागढ़। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने मौसम विभाग से मिले पूर्वानुमान के आधार पर बताया कि सात जुलाई तक जिले में हल्की और मध्यम स्तर की बारिश होती रहेगी। इस दौरान तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में कुछ इलाकों में गरज वाले बादल भी सक्रिय हो सकते हैं।

पिथौरागढ़ में 112 और धारचूला में 292 एमएम बारिश
पिथौरागढ़। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने जून में विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश का आंकड़ा जारी कर दिया है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में जून में 112 एमएम, गंगोलीहाट में 102 एमएम, बेड़ीनाग में 119, डीडीहाट में 149, मुनस्यारी में 175 और धारचूला में सर्वाधिक 292 मिलीमीटर वर्षा हुई। जुलाई में बारिश की संभावना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें