फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्यूनी के लिए मोटर मार्ग का निर्माण करो

विज्ञापन
विज्ञापन
स्यूनी के लिए मोटर मार्ग का निर्माण करो
विज्ञापन

पिथौरागढ़। स्वीकृति के बाद भी स्यूनी मोटर मार्ग का निर्माण न करने से गुस्साए लोगों ने डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। सड़क निर्माण की मांग को लेकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता विनीत पाठक और भट्यूड़ा की क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश्वरी पाठक के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने सड़क निर्माण न होने पर नाराजगी जताई। इन लोगों का कहना था कि ऐंचोली-स्यूनी सड़क का शिलान्यास 20 अप्रैल 2017 को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। शिलान्यास के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। कहा कि सड़क न होने से लोग कई किमी पैदल चलकर मोटर मार्ग तक पहुंचते हैं। इन लोगों ने सड़क का निर्माण न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में क्षेत्र पंचायत सदस्य ललिता पांडेय, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट, राजेंद्र भट्ट, विनीत पाल, शिवराज सिंह रावत, स्यूनी के ग्राम प्रधान आनंद रावत, मुकेश मेहता, अमित खत्री, गणेश पांडेय, प्रदीप रावत, हरीश कुमार, पंकज कुमार, नरेश कुमार, राम सिंह, गौरव रावत, होशियार बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया
मुख्यमंत्री कर चुके सड़क का शिलान्यास, निर्माण नहीं हो रहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें