फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग भतीजी का अपहरण करने वाला चाचा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग भतीजी का अपहरण करने वाला चाचा गिरफ्तार
विज्ञापन

पिथौरागढ़। नाबालिग भतीजी को शादी का झांसा देकर अपहरण करने वाले चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग लड़की भी बरामद कर ली है। चाचा पहले से शादीशुदा है। उसने 17 साल की भतीजी को नेपाल पहुंचा दिया था। पुलिस ने इस मामले में काफी मशक्कत की। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने टीम को 2500 रुपये का इनाम दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 6 अप्रैल को जाजरदेवल थाने में एक व्यक्ति ने इस आशय की रिपोर्ट लिखाई कि उसकी नाबालिग बेटी को एक व्यक्ति भगाकर ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसपी ने सीओ शेखर सुयाल को निर्देश दिए कि जाजरदेवल के थाना प्रभारी दीपक बिष्ट के नेतृत्व में लड़की की बरामदगी के लिए टीम का गठन किया जाए। थाना प्रभारी दीपक के अनुसार वह इस मामले का खुलासा करने के लिए कई बार नेपाल भी गए। टीम ने शनिवार को इस लड़की को 28 वर्षीय युवक के साथ झूलाघाट बाजार में गिरफ्तार कर लिया। लड़की की स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 366 ए, 376, 5/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले का खुलासा करने वाली टीम में झूलाघाट के थाना प्रभारी तारा सिंह राणा, एसओजी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा, कांस्टेबल आन सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनमोहन भंडारी, मनोज देव, इंदु राणा शामिल थे। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें