फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी के कारण पिथौरागढ़ डिपो में भी खड़ी हो गई 20 नई बसें

विज्ञापन
पिथौरागढ़ रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी बसें। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
प्रदेश में रोडवेज की नई बसों का संचालन तकनीक कमियों के चलते रोका गया है, उसमें 19 बसें पिथौरागढ़ डिपो की भी हैं। नई बसों के खड़े होने से कई रूटों के लिए बसों का संचालन प्रभावित हो गया है। बृहस्पतिवार को इसका असर नैनीताल रूट की बस सेवा पर भी पड़ा। बृहस्पतिवार को नैनीताल के लिए रोडवेज की बस न जाने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

हाल में पिथौरागढ़ डिपो को 19 नई बस मिलीं। इनमें से 15 बस पिथौरागढ़ पहुंच गई। 4 बस टनकपुर में खड़ी हैं। बसों में तकनीकी कमी की बात संज्ञान में आने के बाद नई बसों का संचालन रोक दिया गया है। डिपो के पास पहले से 59 बसें थीं। 19 नई बसों को मिलाकर डिपो का बस बेड़ा 78 का हो गया था।
उम्मीद थी कि 19 नई बस मिलने के बाद आंतरिक मार्गों पर भी बसों का संचालन होगा, लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन नई बसों का संचालन रोकने से पिथौरागढ़ डिपों से संचालित सेवाओं पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नैनीताल के लिए जाने वाली बस का संचालन नहीं हुआ। यह बस सेवा छह महीने पहले उत्तराखंड के हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रारंभ हुई थी। हाईकोर्ट ने सभी जिला मुख्यालयों से नैनीताल के लिए बस सेवा संचालित करने के निर्देश दिए थे, ताकि वादकारी आसानी से हाईकोर्ट पहुंच सकें।
पिथौरागढ़ से नैनीताल होकर हल्द्वानी के लिए बस सेवा चलाई गई थी, इससे लोगों को राहत मिल रही थी। बृहस्पतिवार को नैनीताल बस की इंतजारी में रोडवेज स्टेशन पहुंचे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को दूसरी बसों से भवाली तक का सफर करना पड़ा।
नई बसों के खड़े होने से बृहस्पतिवार को नैनीताल के लिए बस नहीं जा सकी। बसों को रूटीन से भेजना पड़ रहा है। शुक्रवार से नैनीताल के लिए नियमित रूप से बस सेवा का संचालन होगा। - आरपी पांडे स्टेशन इंचार्ज पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें