पिथौरागढ़। 80वीं बटालियन एनसीसी का वार्षिक निरीक्षण ग्रुप कमांडर कोमोडोर एसएस वल ने किया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट ने ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। ग्रुप कमांडर ने 2018 में एनसीसी अधिकारी एएनओ लेफ्टिनेंट हरीश बिष्ट के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डीजी प्रशंसा पत्र और एनसीसी मेडल से पुरस्कृत किया।
ग्रुप कमांडर ने एनसीसी अधिकारी, एएनओ, जेसीओ, एनसीओ का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने गणतंत्र परेड में हिस्सा ले चुके कैडेटों से मुलाकात की। उन्होंने वर्ष 2018 में एनसीसी अधिकारी एएनओ लेफ्टिनेंट हरीश बिष्ट के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डीजी प्रशंसा पत्र और एनसीसी मेडल से पुरस्कृत किया।
हरीश बिष्ट केएनयू राइंका में एनसीसी अधिकारी के साथ ही भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता भी हैं। इससे पूर्व लेफ्टिनेंट बिष्ट को पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ के डायरेक्टर की ओर से बेस्ट एएनओ पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। थल सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत से भी लेफ्टिनेंट बिष्ट एनसीसी मेडल प्राप्त कर चुके हैं। एनसीसी में आयोजित कार्यक्रम में कर्नल पराग पांडेय, लेफ्टिनेंट कर्नल एचबी गुरुंग, सूबेदार मेजर डीबी गुरुंग आदि उपस्थित थे।