फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना के कार्यों से रुकेगा पलायन:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने शुक्रवार को एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के कार्य क्षेत्र भटेड़ी (मूनाकोट) का भ्रमण किया।
विज्ञापन


डीएम और सीडीओ ने एकीकृत आजीविका परियोजना के सहयोग से चल रहे मुर्गी पालन के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मुर्गी पालन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए इसे और बढ़ाने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि आजीविका परियोजना के कार्यों से निश्चित तौर पर सीमांत क्षेत्र से पलायन रुकेगा। आजीविका परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट ने अवगत कराया कि भटेडी गांव में परियोजना के सहयोग से 27 व्यावसायिक पोल्ट्री फार्म संचालित किए जा रहे हैं। 2 वर्षों में 3.5 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया गया है।

पोल्ट्री फार्मों से अन्य युवकों को भी रोजगार उपलब्ध हो रहा है। बताया कि परियोजना द्वारा गठित मनमहेश फेडरेशन मुर्गी पालकों को गांव में ही चूजे, मुर्गी चारा, दवाई और उपकरण न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराया रहा है। जिलाधिकारी ने गौड़ीहाट में समूहों के मसाला प्रसंस्करण, सब्जी उत्पादन आदि कार्यों का निरीक्षण किया। उद्यान फार्म बड़ालू में किए गए कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। चौमूबाबा फेडरेशन के संग्रहण केंद्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें