फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सभा सांसद ने शहीद स्मारक का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन शहीद स्मारक का निरीक्षण किया। उन्होंने 125 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, 21 आजाद हिंद फौज के सैनिकों, 354 सेना के शहीदों और 31 अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के नामों को पढ़ा। सांसद ने शहीद स्मारक पर लाइट लगाने सहित अन्य कार्यों के लिए निधि से धन देने की घोषणा की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सैनिक मोर्चा के नेशनल उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल सत्यपाल गुलेरिया सहित पूर्व सैनिक शहीद स्मारक कमेटी के सदस्यों ने इसके लिए सांसद का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मयूख महर, जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें