फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पातों गांव के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करो

विज्ञापन
विज्ञापन
पातों
विज्ञापन

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत पातों के ग्रामीणों ने नव निर्माणाधीन धापा-मिलप मार्ग पूरा होने तक वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने कहा है कि बीआरओ की ओर से धापा-मिलम सड़क के निर्माण के चलते लीलम के पास पुराना लोनिवि मार्ग बरपटिया पुल से पातों को जोड़ने वाला रास्ता वर्तमान में क्षतिग्रस्त हो गया है। रास्ते में जगह-जगह मलबा और पत्थर गिरे हैं। बीआरओ अधिकारियों और ठेकेदार से कई बार मलबा और पत्थर डंपिंग जोन में डालने का अनुरोध किया गया, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण पातों को जोड़ने वाला पैदल मार्ग बाधित हो रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को राशन का संकट उत्पन्न हो रहा है। इससे उनमें आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने कहा है कि वो राष्ट्र हित में सड़क निर्माण के विरोधी नहीं है, लेकिन उनके लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वो उग्र आंदोलन को विवश होंगे। उप जिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने ग्रामीणों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में हरीश दरियाल, प्रधान लक्ष्मण दरियाल, बसंती देवी, खील देवी, राधा देवी, मनोहर दरियाल, भवान दरियाल, आनंद सिंह, विक्की, दीवान जेष्ठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें