फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्योधन ईरान तो कवींद्र फिनलैंड में बरसाएंगे पंच

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्योधन ईरान तो कवींद्र फिनलैंड में बरसाएंगे पंच
विज्ञापन

पिथौरागढ़। सीमांत जिले के बॉक्सर दुर्योधन ईरान और कवींद्र फिनलैंड (हेलसिंकी) में अपने मुक्कों का दम दिखाएंगे। दोनों मुक्केबाजों के मुकाबलों का यहां के खेल प्रेमियों का बेसब्री से इंतजार है।

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम का चयन नौ से 11 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस, राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में आयोजित किया गया। चयन ट्रायल के लिए फेडरेशन की ओर से पिथौरागढ़ के जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी को तकनीकी आफिशियल नामित किया गया था। चयन ट्रायल के आधार पर जिले के दो मुक्केबाजों का टीम में चयन किया गया है।
विज्ञापन


पौरी ने बताया कि कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात दुर्योधन सिंह नेगी 22 फरवरी से दो मार्च तक ईरान में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

मूल रूप से मुनस्यारी के रहने वाले नेगी सूबेदार दिलीप पौरी के शिष्य रहे हैं। कविंद्र सिंह बिष्ट मार्च में फिनलैंड में आयोजित होने वाली जीईईबीईई टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगे। रई निवासी बिष्ट वर्तमान में वायु सेना में सेवारत हैं। वह कै. धरम चंद के शिष्य रहे हैं। दोनों बॉक्सरों के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयन पर जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें