फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं के देयकों का भुगतान करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल ने एनएचएम के जिला समन्वयक को आशाओं के लंबित देयकों का तुरंत भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। आशा वर्करों ने बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत के सामने विरोध जताया था।
विज्ञापन


एडीएम ने शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं को अपने कार्यालय बुलाया था। आशा वर्कर यूनियन की जिलाध्यक्ष इंदिरा देउपा के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी से मिले आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह 24 घंटे की ड्यूटी के बाद भी मासिक वेतन अथवा मानदेय तक से वंचित हैं। अब तो स्थिति यह हो गई है कि जो पारिश्रमिक प्रसव, टीकाकरण आदि में मिलता था, वह भी लंबे समय से नहीं मिल रहा है।

सर्वे करने का काम आशाओं को सौंपा जाता है, परंतु सर्वे के लिए न तो फील्ड कर्मचारियों की भांति कोई दैनिक वेतन दिया जाता है और न कोई दैनिक भत्ता ही देने का प्रावधान है। इन लोगों ने कहा कि देयकों का भुगतान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें