फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में हिमपात और बारिश से ठंड बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश के चलते क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। चोटियों पर हिमपात के चलते जिला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को ठंडी हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन


बुधवार रात आसमान में बादल होने से पाला नहीं पड़ा। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि आसमान में बादल दिन-भर आते-जाते रहे। मुनस्यारी में दोपहर करीब दो बजे पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, रालम, मिलम, नंदा देवी की चोटियों पर बर्फबारी, जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई।

बारिश के चलते ठंड में इजाफा हो गया। इधर जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर दिन भर धूप खिली रही। हालांकि चोटियों पर हिमपात होने से ठंडी हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें