फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वर को है आपकी मदद की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कबाड़ बीनकर पेट पालने वाले ईश्वर राम की आंतें चिपक गई हैं। चिकित्सकों ने उसके ऑपरेशन पर 40 हजार रुपये का खर्च बताया है। डीडीहाट यूथ सोसायटी ने लोगों से ईश्वर के इलाज के लिए आम लोगों से सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन


डीडीहाट के नया बस्ती निवासी ईश्वर राम 14 वर्ष का है। जब वह तीन साल का था, तब उसकी मां लीला देवी का निधन हो गया था। इसके तीन साल बाद ही पिता कुंदन राम का साया भी उसके सिर से उठ गया। माता-पिता की मौत के बाद दो भाई बहनों में से उसकी बहन को किसी ने गोद ले लिया था, जबकि ईश्वर कुछ समय तक परिचितों के साथ रहा। इसके बाद कबाड़ बीनकर वह रात में नगर की दुकानों और होटलों के बाहर सो जाता था।

कुछ दिन पहले उसके पेट में गंभीर दर्द उठा। उसे तड़पता देख रेस्टोरेंट चलाने वाले व्यापारी प्रदीप कन्याल उसे अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी उसे हल्द्वानी ले जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


प्रदीप कन्याल के अनुसार हल्द्वानी में जांच के दौरान उसकी आंतें चिपकने और अल्सर होने की बात सामने आई है। डॉक्टरों ने उसके ऑपरेशन पर कम से कम 40 हजार रुपये का खर्चा बताया है। व्यापारी प्रदीप कन्याल और डीडीहाट यूथ सोसायटी ने लोगों से ईश्वर के इलाज के लिए लोगों से सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें