पिथौरागढ़। निकाय चुनावों को लेकर अधिसूचना जारी होते ही जिले की पांच निकायों में आचार संहिता लागू हो गई है। नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला, नगर पंचायत गंगोलीहाट एवं बेड़ीनाग में अध्यक्ष और सदस्यों के निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने एवं जांच, नाम निर्देशन पत्रों की वापसी एवं निर्वाचन प्रतीकों के आवंटन की कार्रवाई नगरपालिका परिषद पिथौरागढ़ के लिए एसडीएम कार्यालय पिथौरागढ़, नगर पालिका परिषद डीडीहाट के लिए एसडीएम कार्यालय डीडीहाट, नगर पालिका परिषद धारचूला के लिए एसडीएम कार्यालय डीडीहाट, नगर पंचायत गंगोलीहाट के लिए एसडीएम कार्यालय गंगोलीहाट, नगर पंचायत बेड़ीनाग के लिए एसडीएम कार्यालय बेड़ीनाग में संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा संपन्न की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त अवधि में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों अंतर्गत आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी, जो नगर निकाय निर्वाचन की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
20, 22, 23 अक्तूबर को नामांकन
25 एवं 26 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच।
27 अक्तूबर को सुबह 10 से अपरान्ह चार बजे तक नाम वापसी।
29 अक्तूबर को निर्वाचन चिन्हों का आवंटन।
18 नवंबर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान।
20 नवंबर सुबह आठ बजे से मतगणना।
पिथौरागढ़ जिले में नगरपालिका
पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला।
नगर पंचायतें
गंगोलीहाट, बेड़ीनाग।