फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवता के साथ समय पर पूरा करें कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विकास भवन में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि जिला, राज्य योजना के अलावा अन्य सेक्टरों से स्वीकृत धनराशि को मार्च से पूर्व व्यय करना सुनिश्चित करें। स्वीकृत धनराशि समय से खर्च नहीं करने पर अगले वर्ष उन विभागों के बजट में कटौती कर दी जाएगी।

जिला योजना में विभागों द्वारा खर्च की गई धनराशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र शीघ्र दें, ताकि अगली किश्त जारी की जा सके। इसके अलावा सभी विभाग डिमांड नोट भी अर्थ संख्या कार्यालय को दो दिन में उपलब्ध कराएं। लोनिवि के अधिकारी फरवरी प्रथम सप्ताह तक 90 फीसदी धनराशि खर्च करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने लघु सिंचाई, पूल्ड आवास में आशातीत व्यय प्रगति नहीं होने पर नाराजी जताई। सीडीओ को समीक्षा के निर्देश दिए। यूपी निर्माण निगम को मेडिकल कॉलेज के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि मैन पावर बढ़ाकर काम पूरा कर भवन चिकित्सा विभाग को हस्तांतरित करें। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया में मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू करें।

आईएसबीटी की समीक्षा के दौरान निर्माणदायी संस्था ने बताया कि बजट उपलब्ध नहीं होने से कार्य में प्रगति नहीं आ रही है। बैठक में सीडीओ मयूर दीक्षित, पीडी ग्राम्य विकास नरेश कुमार, डीडीओ केके पंत, अर्थ संख्याधिकारी जीएस कालाकोटी कोषाधिकारी प्रकाश पंत आदि ने भाग लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें