फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बंद होने से गर्भवती को करना पड़ा ढाई घंटे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी/मदकोट। मदकोट-मुनस्यारी मार्ग पर मलबा हटा रही मशीन खराब होने से यातायात बाधित रहा। इस कारण जांच के लिए मुनस्यारी जा रही गर्भवती महिला को भी ढाई घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


दो जुलाई को आई आपदा से मदकोट-मुनस्यारी सड़क कई स्थानों पर ध्वस्त है। ग्रिफ द्वारा सड़क खोलने का काम किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को दरांती सेबला के पास ग्रिफ की जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा था। इसी दौरान मशीन खराब हो गई और सड़क खोलने का काम ठप हो गया। इसके चलते मुनस्यारी और मदकोट के लिए आवाजाही कर रहे लोग फंस गए।

मदकोट से मुनस्यारी जा रही एक गर्भवती महिला भी ढाई घंटे तक रास्ते में फंसी रही। बाद में मलबे को पार कर लोग गंतव्य तक पहुंच सके। शाम को ग्रिफ ने दूसरी मशीन से मलबा हटाया। इसके बाद सड़क पर आवाजाही शुरू हो सकी। जोशा के प्रधान बसंत आर्या ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है। पुल नहीं होने से गधेरों में जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बंद होने से लोग पैदल चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें