बेड़ीनाग/गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को चामाचौड़ गांव के गोविंद सिंह दशौनी क्रमिक अनशन पर बैठे।
आंदोलन स्थल पर हुई सभा में दशौनी ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए संघर्ष जारी रहेगा। क्षेत्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल ने कहा इस बार का आंदोलन निर्णायक है। ग्राम प्रधान राधे राम, आशा आगरी, उमेद दशौनी, दर्शन पांडे, राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र रावल, हरीश दशौनी, हिमांशु आगरी, किशोर रावल, मनोज कुमार, दीपक रावल, आनंद राम आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया।
वहीं, गंगोलीहाट में सड़क निर्माण की मांग को लेकर 71वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। शनिवार को गंगा सिंह मेहरा अनशन पर बैठे, जबकि पुष्कर उप्रेती, पुष्कर भंडारी, भगवान धानिक, उमेद सिंह आदि ने समर्थन में धरना दिया।