फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला, गंगोलीहाट, मुनस्यारी में इंटरनेट सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला/गंगोलीहाट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। धारचूला, गंगोलीहाट और मुनस्यारी में बीएसएनएल की इंटर सेवा ठप होने से लोग परेशान हो गए हैं। कई सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


सीमा पर स्थित धारचूला में बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा कई दिनों से ठप होने से तहसील कार्यालय में प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। पोस्टआफिस में कामकाज प्रभावित हो गया है। पोस्टआफिस में कामकाज प्रभावित होने का बोर्ड तक लगा दिया गया है। हालांकि बैंकों ने अपने वीसैट के माध्यम से ग्राहकों को राहत देने का प्रयास किया, लेकिन स्पीड कम होने के कारण कई लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा का कहना है कि लचर संचार सेवाओं को लेकर व्यापारी पहले ही दूरसंचार विभाग एवं प्रशासन को अल्टीमेटम दे चुके हैं। इसके बावजूद लापरवाही की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, गंगोलीहाट में 28 मई से बीएसएनएल की संचार सेवा ठप है। कंपनी के अधिकारी इंटरनेट सेवा ठप होने का कोई सही जवाब नहीं दे रहे हैं। मुनस्यारी में भी शनिवार को संचार सेवा बाधित रही।

संचार सुविधा की बदहाली को लेकर प्रदर्शन आज
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सीमांत क्षेत्र की संचार सुविधा की बदहाली को लेकर रविवार को मजिरकांडा टावर के पास धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में क्षेत्र के झूलाघाट, मजिरकांडा, रज्यूड़ा और गौरीहाट के दर्जनों लोग हिस्सा लेंगे। झूलाघाट के सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर भट्ट ने थानाध्यक्ष झूलाघाट को लिखे पत्र में टावर पर चढ़कर प्रदर्शन करने की बात कही है। ब्यूरो

सात घंटे की बिजली कटौती ने रुलाया
धारचूला। धारचूला क्षेत्र में शनिवार को सात घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही, इससे फोटो स्टेट जैसे मामूली कार्य के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ा। चिकित्सालय में भी मरीजोें को काफी परेशानियां हुई। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। सुबह आठ बजे से दिन के तीन बजे तक हुई विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। व्यापार संघ उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल ने बताया कि बार-बार की बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें