फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयूमो का पालिका के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सिमलगैर बाजार खड़ी गली में गंदगी होने और रास्ते पर सीवर बहने से आक्रोशित सीमांत यूथ मोर्चा (सीयूमो) कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार पालिका को सूचना देने पर भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन


सीयूमो कार्यकर्ता शनिवार को सिमलगैर बाजार में एकत्र हुए और पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। मोर्चा के जिला सचिव कैलाश कठायत ने कहा कि पालिका प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा मोहल्ले के लोगों के साथ ही राहगीरों को भी उठाना पड़ रहा है।

कहा कि पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते अब मोर्चा कार्यकर्ता नगर के मोहल्लों में हर रविवार को सफाई अभियान चलाएंगे। इस दौरान मोर्चा के सुरेश जोशी, राहुल खत्री, धर्मेंद्र भट्ट, गौतम लोहनी, विनय भाटिया, विवेक, दीपक कुमार, शहवाज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें