फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों की आग से वातावरण में धुंध

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/अस्कोट। जंगलों की आग से जिला मुख्यालय समेत जिले के कई हिस्सों पर वातावरण में धुंध छा गई है। इस कारण आसपास की पहाड़ियां तक दिखाई नहीं दे रही हैं। कई जंगल आग से धधक रहे हैं। वन विभाग की कई टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं। वन विभाग असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


बलुवाकोट के ढुंगातोली के जंगल में लगी आग पर वन कर्मियों और स्थानीय लोगों ने रविवार रात करीब 10 बजे काबू पाया। सोमवार को जिले के कई जंगल आग से धधकते रहे। अस्कोट से मिली जानकारी के अनुसार पैय्यापौड़ी, सिरथाम, घंधूरा, देवल, हेल्पिया, गर्खा के जंगलों में आग लगी है। पेड़ और वनस्पति को जबर्दस्त नुकसान हो रहा है। वन रेंजर राजेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि टीमें गठित कर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

वन दरोगा रमेश जोशी के नेतृत्व में घंधूरा, वन दरोगा नंदा बल्लभ के नेतृत्व में सिरथाम क्षेत्र, वन दरोगा गोपाल राम दरियाल के नेतृत्व में पैय्यापौड़ी क्षेत्र में आग बुझाने का काम किया किया जा रहा है। वन रेंजर ने बताया कि अधिकतर स्थानों पर असामाजिक तत्व आग लगा रहे हैं। इनका पता लगाया जा रहा है। आग लगाने वाले तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। बताया कि वन पंचायतों से फायर वाचर रखने को कहा गया है। उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हें निश्चित मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन


आंखों में जलन की शिकायत बढ़ी
जंगलों में लगी आग से आंखों में जलन की शिकायत बढ़ी है। जंगलों के पास के इलाके में रहने वाले लोगों की दिक्कतों में इजाफा हुआ है। लोगों का कहना है कि जलन के साथ ही आंखों से आंसू निकल रहे हैं। जंगलों की आग से गर्मी में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें