फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ कच्चाहारी की जीवनी का विमोचन,

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। गुरूकुलानंद कच्चाहारी बाबा की जीवनी पर आधारित संकल्प पथ के राही डॉ कच्चाहारी पुस्तक का विमोचन हो गया है। इस पुस्तक में उनके जीवन को सरल शब्दों में उकेरा गया है। डॉ तारा सिंह द्वारा डॉ. कच्चाहारी बाबा की जीवनी पर लिखा गया ये तीसरा संस्करण है।
विज्ञापन


जिला पंचायत में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम सी रविशंकर ने पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने पुस्तक को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कहा कि डॉ कच्चाहारी बाबा सही मायनों में धर्म व संस्कृति के वाहक हैं। इस अवसर पर उन्होंने डॉ कच्चाहारी बाबा की जीवनी में उकेरे गए तमाम पहलुओं की पर चर्चा की। विशिष्टि अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिमल्टी ने डॉ कच्चाहारी को संत समाज का दर्पण बताया। सीएमएस डॉ एचएस खड़ायत ने उनकी सेवा भावना को अद्वितीय बताया। कार्यक्रम में डॉ आनंदी जोशी और लक्ष्मी आर्या ने काव्य पाठ किया। युवा कवि ललित शौर्य के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. परमानंद चौबे, डॉ. पीआर लोहनी, डॉ. दीपक कापड़ी, तारा सिंह, डीएन भट्ट, निर्मल चौधरी, भुवन शर्मा, जगदीश कलौनी, आशा सौन, पीएन शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें