फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं का सैलाब सड़कों पर उतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोमवार को जिला मुख्यालय की सड़कों में बेरोजगारों का सैलाब उतर आया। सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डीम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में प्रदेश में सरकारी विभागों में रिक्त दो लाख पदों पर भ्रष्टाचार मुक्त नियुक्ति कराने की मांग की। इस दौरान बेरोजगार पकौड़ा, चाय नहीं बेचेंगे, अपना हक लेकर रहेंगे आदि नारे लगा रहे थे।

सोमवार की सुबह करीब 12 बजे नगर में अचानक सरकार विरोधी नारों की गूंज होने लगी। सैकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे युवाओं ने हाथ में तख्ती लेकर जुलूस निकाला। नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ बेरोजगारों का जुलूस कलक्ट्रेट परिसर के समीप रामलीला मैदान स्थित धरना स्थल पर पहुंचा। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी की स्थिति भयावह हो रही है। हर चुनाव में राजनीतिक दल युवाओं के हाथों को काम देने का खोखला वायदा करते हैं। सरकार बनने के बाद भी कोई भी सरकार बेरोजगारों की ओर देखती तक नहीं है।
विज्ञापन


शिक्षित बेरोजगार नवीन चंद्र कापड़ी, विनोद चेसर, हेमंत खाती, चंचल बोरा ने कहा कि प्रदेश में सरकारी विभागों में दो लाख पद रिक्त हैं। सरकार इन पदों को भरने की दिशा में कदम नहीं बढ़ा रही है। यदि रिक्त पदों को ही भर दिया जाए, तो प्रदेश की बेरोजगारी का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक दल और सरकारें पहाड़ के पानी और जवानी को बेकार नहीं जाने देने की बात केवल भाषणों में करती हैं, हकीकत में कुछ नहीं किया जाता। कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारों के हितों की रक्षा नहीं करती है, तो इसका प्रतिफल सत्ताधारी पार्टी को भुगतना पड़ेगा। जुलूस में शामिल युवा बेरोजगारी को लेकर बेहद नाराजगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें