फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे ठप रही बीएसएनएल सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच हो रहे बारहमासी सड़क निर्माण से ओएफसी क्षतिग्रस्त हो गई, इससे जिले की बीएसएनएल सेवा सात घंटे ठप रही। इस दौरान मोबाइल फोन, लैंडलाइन और ब्राडबैंड कनेक्शन शोपीस बने रहे। रविवार सुबह छह बजे जिले भर में बीएसएनएल की संचार सेेवा बाधित हो गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही पिथौरागढ़, धारचूला, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, थल, बेड़ीनाग, डीडीहाट, नाचनी, अस्कोट, झूलाघाट, गणाई गंगोली समेत कई इलाकों में बीएसएनएल के मोबाइल, लैंडलाइन, ब्राडबैंड कनेक्शन ठप हो गए। ब्राडबैंड ठप होने से कारोबारी गतिविधियों पर भी असर पड़ा।

सात घंटे बाद दोपहर करीब एक बजे संचार सेवा बहाल हुई। बीएसएनएल के मंडलीय अभियंता एसएन रावत का कहना है कि निर्माण के बीच लाइन को नुकसान पहुंचा। इससे संचार सेवा ठप हो गई थी। मरम्मत के बाद सेवा बहाल कर दी गई। इससे पहले भी कई बार ओएफसी के क्षतिग्रस्त होने से संचार सेवा बाधित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें