फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकात्म मानववाद ही विश्व बंधुत्व की कुंजी:पंत

विज्ञापन
मूर्ति का अनावरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण किया। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का अनुसरण करने की आवश्यकता है, क्योंकि एकात्म मानववाद ही विश्व बंधुत्व की कुंजी है।
विज्ञापन

वित्त मंत्री पंत ने वर्षभर आयोजित कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक सचिव डॉ. विपिन चंद्र जोशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के तहत देश के चुनिंदा शिक्षण संस्थानों में पंडित उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित हुई। प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती ने कहा कि आज की विषम परिस्थितियों से उबारने में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने कॉलेज की समस्याओं को मंत्री के समक्ष उठाते हुए समाधान की मांग की। डॉ. हेम चंद्र पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में संगीत विभाग के विद्यार्थियों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, महेंद्र सिंह लुंठी, राजेंद्र सिंह रावत, ललित पंत, प्रो. जीत सिंह ज्याला, डॉ. एनसी जोशी, डॉ. आरडी जोशी, डॉ. जेसी पंत, डॉ. पंकज भट्ट, डॉ. प्रेमलता पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें