फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागुन मास रंगीली होली आ गैछ...

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में होली महोत्सव का आगाज हो गया है। गांव-गांव के होली दल महोत्सव में ढोल की थाप पर होली गायन की प्रस्तुति दे रहे हैं। जिले के ग्रामीण इलाके होली के रंग में रंग गए हैं।
विज्ञापन

रामलीला मैदान सदर में श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने आंवला वृक्ष का पूजन कर होली महोत्सव का शुभारंभ किया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सिर धरे मुकुट खेले होरी का गायन किया। गांधी विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने फागुन मास रंगीली होली आ गैछ की शानदार प्रस्तुति दी। जाख के होल्यार दल ने राजा बली छलने को आए त्रिलोकी समेत कई होलियां सुनाई। जाख के होली दल में जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, प्रकाश भट्ट, हरीश चंद्र भट्ट, डॉ. कीर्ति बल्लभ भट्ट, डॉ. गोविंद बल्लभ भट्ट, राजेंद्र भट्ट आदि थे। महोत्सव संचालन में समिति के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह अधिकारी, नवीन भट्ट, अशोक पाटनी, प्रमोद पाटनी, पंडित नीरज जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं।

गंगोलीहाट। तहसील मुख्यालय के हाट, रावलगांव, कुंजनपुर, हनेरा, कोठेरा, सुनारगांव, पाली, पोखरी आदि गांवों में खड़ी होली शुरू हो गई है। होली की शुरुआत होली के लिए नियत आंगनों में अबीर, गुलाल उड़ाकर, रंग लगाकर हुई। सोमवार को कुंजनपुर के होली दल ने महाकाली मंदिर में होली गायन किया।
विज्ञापन


अस्कोट। देवल दरबार में चीर वंधन के साथ होली शुरु हो गई है। पंडित नारायण दत्त पंत ने चीर बंधन का कार्यक्रम संपन्न कराया। इस दौरान विक्रम पाल, होशियार पाल, गोविंद पाल, मदन पाल, हरीश पाल, मनोहर सिंह आदि मौजूद थे।

महिलाओं की बैठकी होली की भी धूम
पिथौरागढ़। जिले के तमाम हिस्सों में महिलाओं की बैठकी होली भी शुरू हो गई है। नगर के ओझा भवन में हुई महिलाओं की बैठकी होली में सरिता पंत, कमला ओझा, उमा चिलकोटी, अक्षता ओझा, अंकित जोशी आदि ने होली गायन किया। घड़ा उठाई दे सिर पर रख दे ..., डगर बताई दे पनघट की ..., आदि होली गीत सुनाए गए। ढोलक की थाप पर नृत्य प्रस्तुत किया। आयोजक पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा ने होल्यारों का आभार जताया। वहीं, स्वरांजलि नृत्य वाटिका में संस्थान की निदेशक उमा पांडेय के नेतृत्व में महिलाओं की बैठकी होली हुई। इसमें महिलाओं ने गायन और नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें